बगहा एसपी के निर्देश पर चौतरवा थाना क्षेत्र के सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल।
बगहा एसपी के निर्देश पर चौतरवा थाना क्षेत्र के सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल।
बगहा। शुक्रवार को थाना निरीक्षण के लिए भ्रमण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, बगहा राजेश कुमार को चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरौना के पास सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली। स्थिति का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डायल-112 की टीम ने दुर्घटना में घायल राज कुमार, पिता-प्रमोद प्रसाद, निवासी-जमादार, थाना चौतरवा को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें अनुमंडल अस्पताल, बगहा पहुंचाया गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा अपनी एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।





