Best News StoryCrimedethक्राइमझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़समस्याहत्या

घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट, पति की इलाज के दौरान मौत; वारदात के बाद बाइक से फरार हुए हमलावर?

घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट, पति की इलाज के दौरान मौत; वारदात के बाद बाइक से फरार हुए हमलावर?

 

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान

कानपुर नगर। थाना साढ़ क्षेत्र में 07 अगस्त 2026 की देर रात करीब 01:00 बजे एक घर में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पति-पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना में पति को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर कैंप कर घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक पूर्व में सऊदी अरब में रह रहा था और कुछ माह पहले ही वापस लौटा था। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार से अलग खेत में बने मकान में रह रहा था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 07 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में लगाया गया है और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के शीघ्र अनावरण के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट — श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), डॉ. विपिन ताडा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!