Make it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good WorkReviewsTravelक़ानूनी जानकारीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending
बगहा/रामनगर: एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने रामनगर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश।
बगहा/रामनगर: एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने रामनगर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश।
बगहा/रामनगर।*अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर रागिनी कुमारी ने रविवार को रामनगर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय (सीआई ऑफिस) का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने कार्यालय के अभिलेखों, लंबित कांडों की समीक्षा की। साथ ही अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और अन्य प्रशासनिक कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



