BusinessE-PaperFeaturedMake it ModernMARKETNew LookPolicticssawan mondayTechnologyTravelबिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा में लक्ष्मी राम एंड संस कलरक्यूब विथ एशियन पेंट्स शोरूम का भव्य उद्घाटन, मंत्री नंदकिशोर राम व बगहा विधायक राम सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

बगहा में लक्ष्मी राम एंड संस कलरक्यूब विथ एशियन पेंट्स शोरूम का भव्य उद्घाटन।

बिहार डेस्क,बगहा। बगहा नगर के जोड़ा मंदिर, बगहा-एक रोड स्थित लक्ष्मी राम एंड संस कलरक्यूब विथ एशियन पेंट्स शोरूम का गुरुवार को भव्य उद्घाटन हुआ। बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम, बगहा विधायक राम सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।उद्घाटन समारोह में बतौर विशेष अतिथि शामिल मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस नए शोरूम के शुरू होने से बगहा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अब एक ही छत के नीचे कलरक्यूब विथ एशियन पेंट्स के विभिन्न उत्पादों, रंगों और पेंट से जुड़े सामानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध हो सकेगी।शोरूम में पेंट, टूल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाटरप्रूफिंग, हार्डवेयर, सैनिटरी एवं वॉलपेपर सहित होम-इंप्रूवमेंट से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से स्थानीय ग्राहकों को आधुनिक उत्पादों और बेहतर सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि बगहा में लक्ष्मी राम एंड संस प्रतिष्ठान के भव्य उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम के साथ शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने नव प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रोपराइटर संतोष प्रसाद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे, सफलता के नए आयाम स्थापित करे तथा क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करे।लक्ष्मी राम एंड संस कलरक्यूब विथ एशियन पेंट्स शोरूम के संचालक संतोष प्रसाद ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। शोरूम के शुभारंभ के साथ ही बगहा और आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को पेंट एवं होम-इंप्रूवमेंट से जुड़े उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होने की सुविधा मिलेगी।समारोह में एशियन पेंट्स के एरिया मैनेजर राकेश रोशन, सीनियर सेल्स ऑफिसर मो. आदिल खान एवं टीएसआई आयुष ठाकुर सहित कंपनी के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों और ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर बगहा नगर उपसभापति रश्मि रंजन, सुषमा सिंह, रितु जायसवाल, सिप्पू चौबे, अमरेश श्रीवास्तव, ओमनिधि वत्स, शैलेश दुबे, अमित तिवारी, विजय साहू समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!