बगहा पुलिस की कार्रवाई में 14 वारंट का निष्पादन, 02 कुर्की का हुआ निष्पादन।
बगहा पुलिस की कार्रवाई में 14 वारंट का निष्पादन, 02 कुर्की का हुआ निष्पादन।
विभिन्न थाना क्षेत्रों से 10 आरोपी गिरफ्तार, 342 वाहनों की जांच; 1.17 लाख रुपये शमन राशि वसूला गया।
रोहित/भाष्कर बिहार डेस्क,बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई एवं उपलब्धियों की जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए वारंट का निष्पादन, आरोपियों की गिरफ्तारी और वाहनों की जांच की गई।पुलिस के अनुसार, बगहा थाना द्वारा वारंट के मामले में रामभजन साई, पिता स्व. नबू बैठा, रधई साह, पिता स्व. नथू तुरहा, किशोर यादव उर्फ भगवान यादव, पिता रामचंद्र यादव तथा हर्ष कुमार, पिता निपू साह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।गोबरहिया थाना द्वारा बीएनएस की धारा 96/351(2)/3(5) के तहत दिलीप कुमार पासवान, पिता प्रभु पासवान को गिरफ्तार कर बाल गृह, बेतिया भेजा जा रहा है। वहीं वाल्मीकिनगर थाना द्वारा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत रामाशंकर बीन, पिता जोगी बीन को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।चौतरवा थाना द्वारा बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2022 की धारा 37 के तहत बसंत कुमार, पिता जितेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। पिपरासी थाना द्वारा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत इस्तेयाज अली, पिता अनवर अली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।धनहा थाना द्वारा बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2022 की धारा 37 के तहत रामबालक चौधरी एवं मिठु चौधरी, दोनों पिता नगीना चौधरी, को गिरफ्तार किया गया। वहीं भैरोगंज थाना द्वारा वारंट के मामले में सुरेश मांझी उर्फ किशोर मांझी, पिता स्व. बद्री मांझी तथा मदन राउत, पिता स्व. रामजी राउत को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।एसपी के अनुसार, बगहा पुलिस जिले में कुल 14 वारंट तथा दो कुर्की का निष्पादन किया गया। इसके अलावा पुलिस द्वारा 342 वाहनों की जांच की गई, जिसमें शमन राशि के रूप में कुल 1,17,500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।





