Unnao
Trending

कौमी एकता दिवस पर छात्राओं ने आल्हा गायन और पेंटिंग के जरिए दिया एकता एवं सद्भाव का संदेश

*कौमी एकता दिवस पर छात्राओं ने आल्हा गायन और पेंटिंग के जरिए दिया एकता एवं सद्भाव का संदेश*

रिपोर्ट -दिनेश आर्या

उन्नाव। डॉ. जीना जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज में कौमी एकता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने आल्हा गायन की मनमोहक प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया। वहीं आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में डॉ. जीना जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, रानी शंकर सहाय इंटर कॉलेज, श्याम कुमारी सेठ बालिका विद्यालय एवं सर्वोदय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग एवं जन शिक्षण संस्थान की ओर से भी सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणामों में डॉ. जीना जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज की अनन्या ने प्रथम, श्याम कुमारी सेठ इंटर कॉलेज की शिखा ने द्वितीय तथा डॉ. जीना जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी प्रतियोगिता में डॉ. जीना जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज की निहारिका द्विवेदी ने प्रथम, डॉ. जीना जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज की दिव्यांशी मिश्रा ने द्वितीय तथा इसी विद्यालय की तनाज ने तृतीय स्थान हासिल किया। रानी शंकर सहाय इंटर कॉलेज की तोशीबा का नाम भी प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में शामिल रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना, आपसी सौहार्द एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए कौमी एकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!