वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बगहा चीनी मिल में हुआ डोंगा पूजन, 24 नवंबर से शुरू होगी गन्ने की पेराई।
डोंगा पूजन के साथ बगहा चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 में 1 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बगहा चीनी मिल में हुआ डोंगा पूजन, 24 नवंबर से शुरू होगी गन्ने की पेराई।
डोंगा पूजन के साथ बगहा चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 में 1 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित।
बिहार डेस्क,बगहा। किसानों की खुशहाली और समृद्धि की उम्मीदों के बीच तिरुपति शुगर्स लिमिटेड, बगहा में रविवार को पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ को लेकर पारंपरिक कांटा पूजा एवं डोंगा पूजन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नए पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की गई। मिल प्रबंधन के अनुसार, 24 नवंबर से गन्ने की पेराई शुरू होगी। इस वर्ष मिल ने एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है।बगहा चीनी मिल परिसर में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक दीपक यादव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ज्योतिषाचार्य लालबाबू तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। इसके बाद डोंगा में गन्ना डालकर नए सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बगहा चीनी मिल के प्रबंधक निदेशक दीपक यादव के पिताजी यशवंत सिंह यादव ने टायर कांटा तथा ट्रैक्टर कांटा पर गन्ना लेकर आएं किसानों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर उन्हें उपहार भेंट किया गया।बगहा चीनी मिल के एमडी दीपक यादव ने कहा कि चीनी मिल किसानों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। इस वर्ष एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को गन्ने का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि सबसे पहले खूंटी गन्ने की कटाई कर मिल को आपूर्ति करें, जबकि बावग गन्ने की कटाई 15 जनवरी के बाद करें, ताकि गन्ने की गुणवत्ता बनी रहे और पेराई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।गौरतलब है कि पिछले पेराई सत्र 2025-26 में मिल ने 84 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। पिछले वर्ष 26 नवंबर को पेराई शुरू हुई थी, जबकि इस बार दो दिन पहले यानी 24 नवंबर से मिल चालू होगी। इससे किसानों को गन्ना आपूर्ति के बाद खाली खेतों में रबी फसलों की बुवाई करने में भी सुविधा मिलेगी। वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू होना किसानों के लिए खुशी की बात है। इससे गन्ना किसानों को समय पर फसल की आपूर्ति और भुगतान का लाभ मिलेगा।वही मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र की तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से चालान-पर्ची भेजी जा रही है। समारोह में वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, लौरिया विधायक विनय बिहारी, जीएम बीएन त्रिपाठी, पंकज ओझा, देवेंद्र पांडेय,रंजीत कुमार, दीपक झा,शत्रुघ्न पटेल जदयू नेता दयाशंकर सिंह, राजद नेता अर्थराज यादव, गजेंद्र यादव,सुरेंद्र यादव,रोहित यादव, सहित कई किसान नेता सैकड़ों किसान एवं मिलकर्मी उपस्थित रहे।











