मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रखंड बगहा एक के सभागार भवन में योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया और योजना की दूसरी किस्त जारी की।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रखंड बगहा एक के सभागार भवन में योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया और योजना की दूसरी किस्त जारी की।
सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं के खाते में भेजी दूसरी किस्त–बीडीओ प्रदीप कुमार।
बिहार डेस्क,बगहा।प्रखंड बगहा-01 के सभागार भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर लाभार्थी महिलाओं को संबोधित किया और बताया कि योजना की दूसरी किस्त आज महिलाओं के खातों में अंतरित कर दी गई है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार सहित तमाम जीविका दीदियां मौजूद रहीं।बीडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाना है, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें और परिवार की आय बढ़ा सकें।बीडीओ ने कहा कि इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें समाज में मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है।मुख्यमंत्री ने योजना की दूसरी किस्त महिलाओं के खातों में अंतरित कर दी हैं।कार्यक्रम में जीविका दीदियां उपस्थित थी,जिन्होंने योजना के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।



