E-PaperFestivelMake it ModernMobile PhonesMusicNew LookRecipesReviewsकार्यक्रमटॉप न्यूज़दुनियादेशदेश दुनियाधर्मबिहारभक्तिलोकल न्यूज़
Trending

बगहा नगर के नरईपुर स्थित मां बटेसरा स्थान में हनुमानजी के स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हनुमान आराधना का हुआ आयोजन

बगहा नगर के नरईपुर स्थित मां बटेसरा स्थान में हनुमानजी के स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हनुमान आराधना का हुआ आयोजन

— हनुमान जी का दूसरा स्थापना धूमधाम से मनाया गया

बगहा।शनिवार को बगहा नगर के नरईपुर स्थित मां बटेसरा स्थान परिसर में हनुमान जी के मूर्ति स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हनुमान आराधना का आयोजन किया गया।इस अवसर हनुमान मंदिर को फूल मालाओं एवं लाईटिंग से सजाया गया।जिसमें कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ वार्ड का भी पूरा सहयोग मिला स्थानीय आचार्यों ने हवन पूजन कराने के साथ ही हनुमान आराधना के दौरान सुंदरकांड पाठ के साथ हनुमान जी की उत्पति,भक्ति दर्शन,राम मिलन के साथ सब दुखों का हरण करने वाले संकट मोचन हनुमान का वर्णन भजन व भक्तिरस गीतों से व्याख्या की।अंजनी पुत्र हनुमान के सभी स्वरूपों की व्याख्या करते हुए भक्तिरस गीतों एवं जय श्री राम,जय हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिभय एवं गुंजयमान रहा। स्थानीय भक्तगणों ने बताया कि सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने का अलग अलग महत्‍व है। भक्तों के बीच ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी ऐसे भगवान हैं जिनकी पूजा करने पर सबसे जल्दी फल मिलता है। वैसे तो हर दिन भगवान के होते हैं, लेकिन मंगलवार,शनिवार को खासतौर पर हनुमान जी का दिन माना जाता है। कहते हैं इस दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष फल मिलता है।नियम रूप से हनुमानजी की पूजा से वे जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। यही नहीं, भक्तों पर आने वाले हर संकट को हर लेते हैं। इसी वजह से उन्हें संकटमोचन नाम से भी जाना जाता है।मौके पर पंकज मिश्र,अरविंद सोनी, कुदरुश अंसारी, विकास बारी, राज कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, विनय गुप्ता, विजय साह, चंदन कुमार,आशीष मिश्र, जासर कुमार, सोनू अंसारी, सोनू कुमार, कन्हैया गुप्ता, संजय कुमार, कुंदन कुमार, जीतू, नीतीश गणेश कुमार, भोला साह, विकास गुप्ता,रोहित,अनूप बारी,गोलू,भोला शाह, मृत्युंजय सहित तमाम भक्तगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!