Best News StoryBiographyFashionFeaturedFestivel
Trending

सातन आर्मी के बैनर तले राष्ट्र रक्षक महाराजा सुहेलदेव पासी की जयंती के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।

सातन आर्मी के बैनर तले राष्ट्र रक्षक महाराजा सुहेलदेव पासी की जयंती के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।

कार्यक्रम में पहुंचे सातन आर्मी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रामबाबू रावत।

सातन आर्मी जिंदाबाद के जयघोष से गूंजा उन्नाव का बैरागर गांव।

(Office Desk)

उन्नाव: शौर्य व साहित्य की पावन भूमि उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के बैरागर गांव में सातन आर्मी के बैनर तले राष्ट्र रक्षक महाराजा सुहेलदेव पासी की जयंती के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर संगठन सातन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रामबाबू रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश रावत,रजनीश पासी ने संयुक्त रूप से किया तथा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप पासी(जिला सचिव),मनोज प्रधान,पवन पासी(ब्लॉक प्रमुख),पिंटू यादव प्रधान प्रतिनिधि,केशव निषाद,संतोष कुमार,शिवा,विकास पासी,अनूप,रामबाबू पासी,शैलेन्द्र पासी,जागेश्वर,आनंद निषाद,राजू पासी,हंसराज, रिंकू पासी,शिवकुमार,दिलीप,धीरेन्द्र सहित कई युवा साथियों के साथ संपूर्ण गांव के लोगों कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर योगदान दिया।
कार्यक्रम में एडवोकेट रामबाबू रावत ने जनता को संबोधित करते हुए समाज में एकजुट होकर,शिक्षित होकर समाज के प्रति कार्य करने की बात कही साथ ही यह अपील की कि सातन आर्मी संगठन आम जनमानस के लिए सड़क पर उतर कर युद्ध स्तर तक कार्य करेगा । कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन लोगों ने महाराजा सुहेलदेव पासी के जीवन चरित्र ,व रन कौशल पर भी प्रकाश डाला । कार्यक्रम के समापन के बाद सातन आर्मी संगठन द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!