बाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित अली अंसारी की बाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद के मदद से मिला जीवनदान, विधायक ने सीएम चिकित्सा प्रकोष्ठ से 1 लाख रुपए का कराया सहायता।।
बाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित अली अंसारी की विधायक सुरेन्द्र प्रसाद के मदद से मिला जीवनदान,विधायक ने सीएम चिकित्सा प्रकोष्ठ से 1 लाख रुपए का कराया सहायता।
बिहार डेस्क,बगहा।बाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के एक गरीब परिवार को गंभीर बीमारी के ईलाज के लिए बड़ी राहत मिली है। विधायक सुरेन्द्र प्रसाद की सिफारिश पर मुख्यमंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। समाचार के मुताबिक वाल्मीकिनगर विधानसभा अंतर्गत ग्राम आनंद नगर अवसानी, मंगलपुर निवासी अली अंसारी, पिता सुलेमान अंसारी, थाना पटखौली, बगहा गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार बेहतर ईलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले जाना जरूरी था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार ईलाज कराने में असमर्थ था। मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक सुरेन्द्र ने त्वरित आवश्यक कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ में पत्राचार किया। बाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद की पहल पर अली अंसारी के ईलाज के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई, जिससे अब उनका लखनऊ में उपचार संभव हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर पीड़ित परिवार ने विधायक सुरेन्द्र प्रसाद के प्रति आभार जताया है साथ ही उनको क्षेत्र के सच्चे जनसेवक बताया हैं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को ईलाज के अभाव में परेशान होने नहीं दिया जाएगा और ऐसे मामलों में वे आगे भी हरसंभव मदद और सहयोग करते रहेंगे।

