Best News StoryCrimeJhansiसरकारी योजनायें
Trending
झाँसी जिले में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई विकास भवन सभागार में आगामी 17 मार्च,2026 को
*झाँसी जिले में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई विकास भवन सभागार में आगामी 17 मार्च,2026 को-*
(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी,उ०प्र०)

झाँसी जिले के मुख्य विकास अधिकारी-जुनैद अहमद ने अवगत कराया है कि सदस्या (उ०प्र० राज्य महिला आयोग)-श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में आगामी (दिनाँक-17 मार्च 2026 को समय-पूर्वाह्न 10:30 बजे) महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम विकास भवन सभागार,झाँसी में आयोजित होगी….
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि आगामी (दिनांक-17 मार्च 2026 को समय-पूर्वाह्न 10:30 बजे से) विकास भवन सभागार,झाँसी में आयोजित “महिला जनसुनवाई कार्यक्रम” में उत्पीड़न से पीड़ित महिला शिकायतकर्ता अपने साथ शिकायती पत्र,मोबाइल नंबर एवं पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड आदि की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लायें।
