
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब जी के 92 वें जन्मदिन पर कई लाख पदाधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर कोटि कोटि नमन किया।
रिपोर्ट -राजेन्द्र कुमार गौतम।

लखनऊ -बंगला चौराहा स्थित मान्यवर कांशीराम साहब स्मारक स्थल पर उनकी 92 वी जयंती पर प्रातः 8 बजे बसपा सुप्रीमो ने पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जिस मौके पर कई मंडलों का काम देख रहे माननीय सूरज सिंह जाटव , डॉक्टर सुशील कुमार मुन्ना, तथा गंगा राम गौतम, एवं लखनऊ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम, एवं रायबरेली जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार चौधरी, समेत सभी जिलों से आए कई लाख बसपा पदाधिकारियों ने भी उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जगह जगह पर उनकी 92 वी जयंती के शुभ अवसर पर लोगों ने फल व प्रसाद भी वितरित किए। कई मंडलों व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से बसों व अपने निजी चार पहिया वाहनों से आकर उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और सम्मान में नारे लगाए। जगह जगह पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखा। सभी चैनलों के मिडिया प्रभारी भारी भीड़ को कवरेज करते रहे। कोने से आए बसपा पदाधिकारियों व भारी संख्या में बसों के चलते पूरे लखनऊ में जाम की स्थिति देखने को मिली।
