E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookPolicticsReviewsTravelकार्यक्रमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

वाल्मीकिनगर विधायक ने बगहा रेलवे समपार संख्या 50सी को बंद करने के निर्णय पर जताई आपत्ति, विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने बगहा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी आंदोलन की चेतावनी।

वाल्मीकिनगर विधायक ने बगहा रेलवे समपार संख्या 50सी को बंद करने के निर्णय पर जताई आपत्ति, विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने बगहा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी आंदोलन की चेतावनी।

 —–विधायक ने कहा कि गेट बंद होने से 15,735 गन्ना किसानों की आजीविका प्रभावित होगी और चीनी मिल के संचालन में बाधा आएगी।

—–वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने रेलमंत्री, सीएम,डिप्टी सीएम और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर गेट को यथावत चालू रखने का किया अनुरोध।

बिहार डेस्क,बगहा।बगहा में रेलवे फाटक बंद करने के फैसले को लेकर अब राजनीति भी गरमा गई है।इस मुद्दे को वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।रेलवे फाटक बंद होने की खबर से क्षेत्र में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।इसी बीच विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने साफ तौर पर कहा है कि यदि फाटक बंद किया गया तो वे सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे।उक्त आशय की जानकारी वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने शनिवार को बगहा नगर स्थित लव कुश मैरेज हॉल बगहा-01 में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिए।उन्होंने कहा कि फाटक बंद होने से सबसे ज्यादा असर क्षेत्र के गन्ना किसानों पर पड़ेगा।किसानों का गन्ना समय पर चीनी मिल तक नहीं पहुंच पाएगा,जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।विधायक ने यह भी बताया कि इस फैसले से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित होगा।फाटक बंद होने से बाजार दो हिस्सों मे बट जाएगा,जिससे व्यापारियों,आम लोगों और छात्रों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने सरकार और रेलवे से मांग की है कि पहले वैकल्पिक व्यवस्था-जैसे अंडरपास या अन्य मार्ग-तैयार किया जाए,उसके बाद ही फाटक बंद करने का कोई फैसला लिया जाए।विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया,तो वे जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन और रेलवे के रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।आपको बता चले कि बगहा नगर क्षेत्र (बिहार) स्थित रेलवे समपार (गेट) संख्या 50C को जनहित एवं हजारों गन्ना किसानों के हित में यथावत चालू रखने को लेकर विधायक ने रेलमंत्री,भारत सरकार सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उप-मुख्यमंत्री-सह-गृहमंत्री सम्राट चौधरी, महाप्रबंधक,हाजीपुर,मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर और स्थानीय जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया हैं।उन्होंने बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकिनगर (बिहार) के अंतर्गत आने वाले बगहा नगर क्षेत्र स्थित रेलवे समपार (गेट) संख्या 50C की ओर आकृष्ट करना चाहता हूँ। रेलवे प्रशासन द्वारा नवनिर्मित आरओबी के पश्चात इस रेलवे समपार (गेट) को स्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है, जो स्थानीय किसानों और आम जनता के लिए अत्यंत आत्मघाती सिद्ध होगा।उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र की लगभग 35 से अधिक पंचायतों के 15,735 पंजीकृत गन्ना किसान इसी रेलवे समपार (गेट) के माध्यम से अपनी फसल (गन्ना) तिरुपति शुगर्स लिमिटेड (बगहा) के मिल गेट तक पहुँचाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे किसान आज भी बैलगाड़ियों और भैंसा गाड़ियों का उपयोग करते हैं। इन पारंपरिक वाहनों, ट्रैक्टर, टाली के लिए ऊँचे आरओबी पर चढ़ना और उतरना तकनीकी रूप से असंभव और असुरक्षित है। इस समपार के बंद होने से किसानों के पास मिल तक पहुँचने का कोई अन्य सुगम रास्ता नहीं बचेगा। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी, बल्कि क्षेत्र की प्रमुख चीनी मिल के संचालन में भी भारी बाधा उत्पन्न होगी।पूर्व में भी मिल प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा आरओबी निर्माण के समय सेमरा रोड पर ‘ए’ जंक्शन (टी-प्वाइंट) के निर्माण का अनुरोध किया गया था, जो अब तक लंबित है। जब तक ऐसी कोई स्थाई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक वर्तमान रेलवे समपार (गेट) को बंद करना न्यायोचित नहीं होगा।विधायक ने रेलमंत्री, सीएम, डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री, महाबंधक हाजीपुर,मंडल रेल प्रबंधक,समस्तीपुर और स्थानीय डीएम से अनुरोध किया हैं कि व्यापक जनहित और किसानों की आजीविका को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे समपार (गेट) संख्या 50C को तत्काल प्रभाव से यथावत चालू रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की कृपा की जाए।स्थानीय भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जब तक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक इस रेलवे समपार (गेट) को बंद न किया जाए। मेरे वाल्मीकिनगर विधानसभा के 60% किसानो का गन्ना इसी मार्ग से आता-जाता है।बिहार के इस सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों किसानों की ओर से मैं आपके सकारात्मक और त्वरित निर्णय की प्रतीक्षा कर रहा हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!