E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookPolicticsReviewsTravelटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तकनीकीदेशपटनापॉलिटिक्सबिहारराजनीतिलोकल न्यूज़सरकारी योजनायें
Trending

05 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचेंगे वाल्मीकिनगर, विभिन्न विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन।

 

Surya news 24 / Report By bhashkar deewakar

Bihar desk बगहा / वाल्मिकीनगर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 05 अप्रैल को वाल्मीकिनगर के भ्रमण पर रहेंगे ।पश्चिम चंपारण ज़िला अंतर्गत वाल्मीकिनगर वे विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सीएम नीतीश कुमार के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर में पटना हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे। उनके इस दौरे का मुख्य आकर्षण वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य प्रमंडल-2 के अंतर्गत नवनिर्मित इको पर्यटन केंद्र और वाल्मीकि नगर सभागार का शिलान्यास होगा। इसके साथ ही डीएम गिद्ध संरक्षण केंद्र, गौनौली और पिउटाहं का उद्घाटन करेंगे और जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।वाल्मीकि नगर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार सबसे पहले “दोन नहर शाखा सेवा पथ” के पुनर्स्थापन कार्य स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वे लवकुश पार्क जाएंगे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद नीतीश कुमार वाल्मीकिनगर सभागार परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। सीएम के इस आखिरी यात्रा को लेकर तैयारी में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!