राजकीय मध्य विद्यालय पटखौली में एचपीवी टीकाकरण अभियान, 98 छात्राओं को दूसरा और 31 को छात्राओं को पहला डोज दिया गया

राजकीय मध्य विद्यालय पटखौली में एचपीवी टीकाकरण अभियान, 98 छात्राओं को दूसरा और 31 को छात्राओं को पहला डोज दिया गया
बिहार डेस्क,बगहा। बुधवार को बगहा नगर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय पटखौली में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.बी.एन. सिंह के नेतृत्व में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय की 98 छात्राओं को एचपीवी टीके का दूसरा डोज लगाया गया, जबकि 31 छात्राओं को पहला डोज दिया गया।यह अभियान किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रणवीर सिंह की देखरेख में पूरी सावधानी और निर्धारित मानकों के अनुरूप छात्राओं का टीकाकरण किया गया।इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रणवीर सिंह, मो. नेमतुल्ला एवं स्वास्थ्यकर्मियों में एएनएम कुमारी ज्योति और ममता कुमारी ने छात्राओं को एचपीवी टीके के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है और समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है।डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि किशोरियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से जागरूक होकर अपनी बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार,एएनएम कुमारी ज्योति,ममता कुमारी,डाटा एंट्री ऑपरेटर ऋतु राज सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और दर्जनों छात्राएं उपस्थित रहीं।

