CrimeE-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good Workबिहारलोकल न्यूज़
Trending
विशेष समकालीन अभियान में बथवारिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता, 190.44 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
विशेष समकालीन अभियान में बथवारिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता, 190.44 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।
बिहार डेस्क,बगहा। पुलिस जिला बगहा के बथवारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत शुक्रवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 190.44 लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक चार चक्का वाहन बरामद किया।उक्त जानकारी प्रभारी पुलिस अधीक्षक,बगहा निर्मला कुमारी ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी करके दी।उन्होंने बतायी कि इस संदर्भ में बथवारिया थानाध्यक्ष द्वारा संबंधित कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बगहा पुलिस जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।


