E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew Lookबिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

बुनियाद केंद्र बगहा-2 में नेत्र जांच व निःशुल्क चश्मा सुविधा शुरू,आगामी 11 मई तक चलेगा विशेष शिविर।

बुनियाद केंद्र बगहा-2 में नेत्र जांच व निःशुल्क चश्मा सुविधा शुरू।


—– बुनियादी केंद्र स्थित सीएससी सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर लाभुकों को उपलब्ध कराई जाएगी आवश्यक लाभ एवं सामग्री-सेंटर मैनेजर

बिहार डेस्क,बगहा। बगहा अनुमंडल स्थित बुनियाद केंद्र बगहा-2 में नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। ‘सक्षम ‘ समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार एवं राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान से निशुल्क नेत्र जांच एवं निशुल्क चश्मा वितरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया जो बीते 06 अप्रैल से ल आगामी 11 मई तक चलेगा।जिसमें नेत्र परीक्षक मनोहर कुमार द्वारा लोगों का नेत्र जांच किया जा रहा हैं।इसके साथ ही लैब टेक्नीशियन मनीष भारती भी मौजूद रहेंगे।बुनियाद केंद्र बगहा-2 की सेंटर मैनेजर डॉ. अस्मिता शीतू ने जानकारी देते हुए बतायी कि अब बगहा अनुमंडल क्षेत्र के नवजात शिशुओं से लेकर वृद्धजनों तक सभी वर्ग के लोग बुनियादी केंद्र पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करा सकते हैं। जांच के बाद पात्र लाभुकों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए इच्छुक लोगों को अपना आधार कार्ड लेकर केंद्र पहुंचना होगा। नेत्र जांच के उपरांत कार्यालय द्वारा दो से तीन सप्ताह के भीतर चश्मा तैयार कर लाभुकों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह पूरी सुविधा निःशुल्क है।
सेंटर मैनेजर डॉ. अस्मिता शीतू ने बतायी कि बुनियाद केंद्र परिसर में सीएससी सेंटर का भी शुभारंभ कर दिया गया है। अब वृद्धजन एवं दिव्यांगजन किसी भी सरकारी योजना या अन्य आवश्यक लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ केंद्र पहुंच सकते हैं। सीएससी सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर उन्हें आवश्यक लाभ एवं सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बतायी कि सीएससी सेंटर में समाज कल्याण विभाग से संबंधित कई सेवाएं आमजन के लिए उपलब्ध हैं। इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों का जीवित प्रमाणीकरण, बैट्री चालित ट्राईसाइकिल हेतु ऑनलाइन आवेदन, सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग हेतु आवेदन, दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन तथा यूडीआईडी कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन शामिल हैं। इन सभी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क शून्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!