Best News StoryE-PaperHealth & FitnessMake it ModernMedicalMobile PhonesNew LookReviewsझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ अंतर्गत सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों की एएनएम के साथ हुई समीक्षात्मक बैठक, दिए गए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ अंतर्गत सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों की एएनएम के साथ हुई समीक्षात्मक बैठक, दिए गए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

बिहार डेस्क,बगहा। गुरुवार को प्रखंड बगहा दो स्थित ई किसान भवन के सभागार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़,बगहा-2 अंतर्गत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केबीएन सिंह की अध्यक्षता में सभागार में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों की एएनएम के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों की एएनएम उपस्थित रहीं।बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केबीएन सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन तथा क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने सभी एएनएम को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक बेहतर तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही गई।बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति पर भी चर्चा की गई और आवश्यक सुझाव दिए गए। पीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को ससमय पर अस्पताल पहुंचने और मरीजों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया साथ ही निर्देश दिया कि सभी एएनएम अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करें। उन्हें समय पर टीकाकरण और जांच सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। उपकेंद्रों पर साफ-सफाई, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और मरीजों के प्रति बेहतर व्यवहार बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। डॉ के बी एन सिंह ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी रखने और उन्हें समय पर रेफर करने को भी सुनिश्चित करने को कहा  गया और साथ ही लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।मौके पर डॉ. रणवीर सिंह, बीएचएम जितेंद्र कुमार एवं डीईओ जीतेश्वर चौधरी, एएनएम कुमारी ज्योति,रंजू कुमारी,ममता कुमारी,विभा कुमारी,नेहा कुमारी,मंजू कुमारी सहित तमाम एएनएम उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!