बगहा-01 अंचल क्षेत्र में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य शुरू, 137 राजस्व गांवों में सीमा सत्यापन अभियान तेज।

बगहा-01 अंचल क्षेत्र में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य शुरू, 137 राजस्व गांवों में सीमा सत्यापन अभियान तेज।
बिहार डेस्क,बगहा। अंचल बगहा-1 अंतर्गत सभी 137 राजस्व ग्रामों में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत त्रिसीमाना एवं सीमा सत्यापन कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। इस अभियान के तहत विशेष सर्वेक्षण कर्मियों तथा हवाई एजेंसी के अधिकृत प्रतिनिधियों की टीम गांव-गांव पहुंचकर सीमाओं के सत्यापन और आवश्यक सर्वेक्षण कार्यों में जुट गई है।सहायक बंदोबस्त अधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष सर्वेक्षण अभियान के माध्यम से प्रत्येक राजस्व ग्राम का अद्यतन मानचित्र और खतियान तैयार किया जाएगा। इससे भूमि अभिलेखों को अधिक सटीक और व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी, साथ ही भविष्य में भूमि संबंधी विवादों के समाधान में भी सहूलियत होगी।उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण कार्य को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए वर्तमान एवं पूर्व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भी अपील की गई है कि वे अपने स्तर से सभी भू-स्वामियों और रैयतों को जागरूक करें तथा विशेष सर्वेक्षण कार्य में सहयोग के लिए प्रेरित करें।प्रशासन का मानना है कि सभी संबंधित लोगों के सहयोग से यह अभियान तय समयसीमा में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा,जिससे क्षेत्र में भूमि रिकॉर्ड व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।मौके पर कानूनगो संतोष कुमार,विशेष सर्वेक्षण अमीन रवि शाह,श्यामनंदन कुमार,विजय कुमार,दिनेश कुमार,साजन कुमार,निलेश कुमार,प्रीति कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,उर्मिला शाह,शारदा बर्नवाल,मुस्कान कुमारी,अनब्या कुमारी,बबली रंजन आदि विशेष सर्वेक्षण अमीन उपस्थित रहे।




