शहरी पीएचसी बगहा-02 में प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में 47 गर्भवती महिलाओं का हुआ जांच,दिए गए उचित परामर्श।
शहरी पीएचसी बगहा-02 में प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में 47 गर्भवती महिलाओं का हुआ जांच,दिए गए उचित परामर्श।
बिहार डेस्क,बगहा।गुरुवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा दो में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं को जांच किया गया। अर्बन पीएचसी बगहा दो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० के बी एन सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में शहरी क्षेत्र की 47 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया।इसमें कुल 02 एचआरपी हुए।शिविर में गर्भवती महिलाओं का वजन,हीमोग्लोबिन,खून के कमी आदि कई जांच किये गए। उपस्थित डॉक्टरों एवं एएनएम ने गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श दी। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारियों में स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार, डॉ अरशद कमाल,डॉ रणवीर सिंह, डॉ फातिमा,सीएचओ कुलदीप,वेदप्रकाश वाजपेई,एएनएम किरण कुमारी,श्वेता कुमारी, विभा सिन्हा,सोनी कुमारी,नम्रता कुमारी, नीतू कुमारी, मंजू कुमारी स्वास्थ्यकर्मियों आदि के सहयोग से महिलाओं का जांच किया गया और उनमें आवश्यक दवाइयां वितरण किया गया।


