वाल्मीकिनगर में शराब के खिलाफ छापेमारी, 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार।
बिहार डेस्क,बगहा।पुलिस जिला बगहा अंतर्गत वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस को सफलता मिली है।वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी कर 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बगहा पुलिस का कहना है कि शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।




