Best News StoryUnnaoआपदाटॉप न्यूज़समस्या

उन्नाव में चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग, गरीब परिवार की गृहस्थी जलकर राख

उन्नाव। परियर क्षेत्र के ग्राम मरौंदा मझवारा में रविवार दोपहर चूल्हे की चिंगारी से भीषण आग लग गई।

उन्नाव में चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग, गरीब परिवार की गृहस्थी जलकर राख

उन्नाव। परियर क्षेत्र के ग्राम मरौंदा मझवारा में रविवार दोपहर चूल्हे की चिंगारी से भीषण आग लग गई।

हादसे में एक गरीब परिवार का पूरा घर और गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा मकान चपेट में आ गया। घटना के समय परिवार का मुखिया मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रविशंकर राठौर रोज की तरह मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान घर में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने छप्पर में आग पकड़ ली। गर्मी और सूखे छप्पर के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने पर परिवार के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बाल्टी और पाइप से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था।
अग्निकांड में घर में रखे बर्तन, कपड़े, चारपाई, पशुओं का भूसा और करीब पांच कुंतल गेहूं जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने खाने और रहने का संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल योगेश कुमार ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कराया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। प्रधान प्रतिनिधि आलोक तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ित परिवार को आवास दिलाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!