Unnao
Trending

उन्नाव पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आठ दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र; पंकज राज शरद को मिली बालूघाट चौकी की कमान*

उन्नाव पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आठ दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र; पंकज राज शरद को मिली बालूघाट चौकी की कमान

रिपोर्ट -दिनेश आर्या

उन्नाव। मंगलवार देर रात आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने रात करीब 11 बजे नई तैनाती के आदेश जारी किए। राजेंद्र मिश्रा को गैरजनपद अयोध्या भेजा गया है। आदेश के मुताबिक, कोतवाली में तैनात पंकज राज शरद को गंगाघाट थाना क्षेत्र की बालूघाट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मौरावां थाने के अजय कुमार यादव को अजगैन थाना क्षेत्र स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पिकेट की जिम्मेदारी दी गई है। शिकायत प्रकोष्ठ के इंद्रदेव उपाध्याय को बारासगवर थाना क्षेत्र की बक्सरघाट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात जितेंद्र कुमार सिंह को कोतवाली थाना क्षेत्र की सदर चौकी, पंकज कुमार वर्मा को दोस्तीनगर चौकी, विनय कुमार मिश्र को हसनगंज थाना क्षेत्र की मोहन चौकी और वासुदेव यादव को बारासगवर थाना क्षेत्र की ऊंचगांव चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अचलगंज थाने में तैनात मृत्युंजय बहादुर को दही थाना क्षेत्र की दरोगाखेड़ा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। तबादला सूची में पुलिस लाइन से पांच उपनिरीक्षकों को फील्ड में तैनाती मिली है। कुछ उपनिरीक्षकों को एक थाने से दूसरे थाने में भी भेजा गया है। एसएसपी के आदेश के बाद संबंधित उपनिरीक्षकों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!