प्रखंड बगहा एक: सिंघाड़ी पिपरिया, चंद्रपुर रतवल एवं बीबी बनकटवा पंचायत में सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड,विधायक राम सिंह सहित बीडीओ और सीओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
प्रखंड बगहा एक: सिंघाड़ी पिपरिया, चंद्रपुर रतवल एवं बीबी बनकटवा पंचायत में सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड,विधायक राम सिंह सहित बीडीओ और सीओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
सहयोग शिविर का निरीक्षण कर विधायक ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश।
बिहार डेस्क,बगहा।विभागीय निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड बगहा-1 की सिंघाड़ी पिपरिया, चंद्रपुर रतवल एवं बीबी बनकटवा पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन संबंधित पंचायतों के सीनियर नोडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार एवं सरोज कुमार बैठा, प्रतिमा श्रीवास्तव की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस सहयोग शिविर में आवास विभाग,स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान,राजस्व विभाग, मनरेगा विभाग,कृषि विभाग,विद्युत विभाग,समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग,जीविका,शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग तथा आरटीपीएस समेत 22 विभागों के काउंटर लगाए गए। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण विभिन्न काउंटर पर पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवेदनों के साथ पहुंचे। तीनों पंचायतों में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार तथा अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव ने तीन पंचायतों में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।बीडीओ प्रदीप कुमार ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आमजन को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सिघाड़ी पिपरिया पंचायत की नोडल पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी प्रतिमा श्रीवास्तव ने बतायी कि सिघाड़ी पिपरिया पंचायत मे सहयोग शिविर में 47 आवेदन प्राप्त हुए और 11 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया और
बीबी बनकटवा पंचायत के नोडल पदाधिकारी सह नगर कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने बताया कि उक्त पंचायत में सहयोग शिविर में 62 आवेदनों प्राप्त हुए जिसमें 03 आवदेन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया तथा चंद्रपुर रतवल पंचायत के सीनियर नोडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 58 आवदेन प्राप्त हुए।वहीं बगहा विधायक राम सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय काउंटरों पर पहुंचकर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सके।विधायक ने कहा कि सहयोग शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इससे लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर हो रहा है तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को मिल रही है।मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार मिश्रा,मनरेगा पदाधिकारी आलोक कुमार रंजन,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी साक्षी मिश्रा,प्रखंड समन्वयक अखिलेश्वर प्रसाद,आईटी सहायक दीपक कुमार, पंचायत सचिव राहुल कुमार,अंकित कुमार,बीबी बनकटवा के मुखिया दरोगा प्रसाद, चंद्रपुर रतवल के मुखिया नितेश राव, स्वच्छता विभाग के चंदन कुमार, रितु तिवारी, कार्यपालक सहायक मनोज कुमार आदि तमाम पंचायत कर्मी उपस्थित थे।














