E-PaperMake it ModernNew LookPolice Good WorkTravelकार्यक्रमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

नौरंगिया थाना क्षेत्र के पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं।

नौरंगिया थाना क्षेत्र के पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, बगहा एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

बिहार डेस्क,बगहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र के महुआ कटहरवा एवं नौरंगिया दरदरी पंचायत में शनिवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन एवं पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करना था।सहयोग शिविर में पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल ने सहभागिता रही। एसपी ने उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं व शिकायतें गंभीरता से सुनीं। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी रामानंद कौशल ने आमजनों से विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।शिविर में बीडीओ बिडू कुमार राम ,थानाध्यक्ष नौरंगिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!