पत्रकार देश समाज की ताकत: अमन जायसवाल निक्की
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, एकजुटता पर जोर

ब्यूरो रिपोर्ट प्रेम शंकर .. पीलीभीत
पत्रकार देश समाज की ताकत: अमन जायसवाल निक्की
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, एकजुटता पर जोर
बीसलपुर PWD गेस्ट हाउस में AIPJA का गरिमामय आयोजन
हिंदी पत्रकारिता दिवस शनिवार को बीसलपुर नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सक्सेना ने किया।
पत्रकारों को सम्मानित करते हुए बीसलपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि अमन जायसवाल निक्की ने कहा कि पत्रकार समाज और देश की बड़ी ताकत हैं जो आइना दिखाने का काम करते हैं। मैं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का हृदय से सम्मान करता हूं। AIPJA के मंडल संरक्षक मुकेश सक्सेना ने संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
एकजुट होकर निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प
मुख्य वक्ता अमित मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उसकी अहम भूमिका है। पत्रकारों को एकजुट होकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करनी चाहिए। मुख्य अतिथि अमन जायसवाल उर्फ निक्की भाई ने पत्रकारों को समाज और प्रशासन के बीच मजबूत सेतु बताया। सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संगठन की मजबूती पर बल
जिला अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, बरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सैनी, बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष रिविन शुक्ल व पूरनपुर तहसील अध्यक्ष रामनिवास कश्यप ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, समाज सेवा का माध्यम है। वक्ताओं ने पत्रकारों से जनहितकारी पत्रकारिता और संगठन की एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, रामनिवास कश्यप, सुनील मिश्रा तहसील अध्यक्ष, दीनदयाल शास्त्री तहसील मीडिया प्रभारी, शकील कादरी तहसील उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार सत्यवान अवस्थी, मंडल संरक्षक मुकेश सक्सेना, राजीव गुप्ता, मंडलाध्यक्ष अनुज सक्सेना, जिला संरक्षक राजकुमार श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, जितेन्द्र त्रिगुणायक, जिला मंत्री शिव यादव, मुनेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, रोहित मिश्रा संगठन महामंत्री, उमंग पाठक तहसील महामंत्री, रूपेश गंगवार नगर अध्यक्ष, महीपाल गंगवार नगर कोषाध्यक्ष, प्रियंक पाठक जिला कॉर्डिनेटर, अमित मिश्रा संरक्षक तथा अमित दीक्षित नगर महामंत्री सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।