बगहा पुलिस सभागार:मई माह 2026 की जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन।
बगहा पुलिस जिला:मई माह में बगहा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 231 गिरफ्तार, 17 लाख जुर्माना वसूली
बगहा पुलिस सभागार:मई माह 2026 की जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने सभी थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
बगहा पुलिस जिला:मई माह में बगहा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 231 गिरफ्तार, 17 लाख जुर्माना वसूली
बिहार डेस्क,बगहा। पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कुमार कौशल की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस सभागार में मई 2026 की जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, पुलिस उपाधीक्षक साइबर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पुलिस निरीक्षक,थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने बगहा पुलिस जिले के सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन,नियमित गश्ती,वाहन जांच,निरोधात्मक कार्रवाई,पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के समयबद्ध निष्पादन तथा अवैध बालू खनन के विरुद्ध लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डायल-112, सीसीटीएनएस एवं मद्यनिषेध अभियान की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में वारंट निष्पादन, बालू खनन के विरुद्ध कार्रवाई,गश्ती व्यवस्था और अन्य पुलिस गतिविधियों के आधार पर सभी थानों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। एसपी ने बगहा पुलिस जिले में मई माह के उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुल 231 गिरफ्तारी,कांडों में 178 गिरफ्तारी,
वारंट के आधार पर 99 गिरफ्तारी हुई हैं साथ ही
कुल 1176.88 लीटर देशी एवं विदेशी शराब की बरामदगी हुई हैं।वही वाहन जांच के दौरान 16,96,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया हैं।उन्होंने बताया कि वारंट में 158 बीडब्ल्यू,330 एनबीडब्ल्यू और 79 कुर्की का निष्पादन हुआ हैं।एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया।मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा और रामनगर निहार भूषण,रागिनी कुमारी,पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत,बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार,सेमरा थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी, एससी एसटी थानाध्यक्ष वंदना कुमारी,भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट,महिला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी,वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार,रामनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, साइबर थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह, यातायात थानाध्यक्ष अनुज कुमार सहित सभी थानाध्यक्ष,पुलिस निरीक्षक और शाखा प्रभारी उपस्थित थे।



