Best News StoryRaybarelyक्राइमटॉप न्यूज़समस्या

अनुसूचित जाति के परिवार पर बरसा पड़ोसियों का कहर।

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली से लगाई न्याय की गुहार।

अनुसूचित जाति के परिवार पर बरसा पड़ोसियों का कहर।

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली से लगाई न्याय की गुहार।

जानकारों की माने तो पुलिस ने ही दोनों पक्षों में दर्ज कर दिया बलवे का मुकदमा।
पुलिस बनी पीड़ित और पीड़ित बने आरोपी।
चौकी प्रभारी भोजपुरी का नया कारनामा मूल घटना के एक दिन बात की घटना को दिखाकर दोनों पक्षों पर दर्ज किया बलवे का मुकदमा।

मामला जनपद रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र का है। ग्राम पूरे जबर माधोपुर थाना सरेनी जनपद रायबरेली के रहने वाले प्रेम शंकर उर्फ बेला पुत्र स्वर्गीय कामता पासी ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही सौरभ,अंकित, विकास ,श्री राम, छोटू, सत्यम,ऋतिक,शिवम वअपने दो अज्ञात साथियों के साथ एक राय होकर सभी लोगों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित डर के मारे अपने घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद करके बैठ गया। तभी पीड़ित का आरोप है कि उक्त सभी दबंगों ने मिलकर पीड़ित पीड़ित के घर का दरवाजा तोड़कर घर में तोड़फोड़ की वह पीड़ित को जान से मारने की नीयत से मारा पीटा तथा लूटपाट भी की।

घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद भी रायबरेली पुलिस की नींद नहीं टूटी और उल्टे पीड़ित हुआ उसके परिवार पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। सूत्रों की माने तो यह झगड़ा मामूली कहा सुनी के कारण हुआ था। यदि पुलिस समय पर अपनी पुलिसिया कार्यवाही कर देती तो इतनी बड़ी घटना होने से बच जाती।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!