चोरी
बंद घर में हुई चोरी का नौबस्ता पुलिस ने किया सफल खुलासा, एक बाल अपचारी गिरफ्तार?

कानपुर नगर से बड़ी खबर

बंद घर में हुई चोरी का नौबस्ता पुलिस ने किया सफल खुलासा, एक बाल अपचारी गिरफ्तार?
सूर्या न्यूज़ 24 कानपुर नगर से क्राइम रिपोर्टर नफीस खान
कानपुर नगर के थाना नौबस्ता क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए आभूषणों का अधिकांश माल बरामद कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात में दो बाल अपचारी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी एवं शेष चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।
बाइट: पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने घटना के सफल अनावरण एवं बरामदगी की जानकारी दी।



