थाना कलक्टरगंज पुलिस ने 05 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, 16 चोरी के मोबाइल व नकदी बरामद?*
*कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*थाना कलक्टरगंज पुलिस ने 05 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, 16 चोरी के मोबाइल व नकदी बरामद?*
सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट
कानपुर नगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलक्टरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 05 शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 16 मोबाइल फोन तथा ₹6,000 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन परिसर में रात्रि विश्राम कर रहे यात्रियों और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के मोबाइल बाद में अलग-अलग स्थानों पर बेच दिए जाते थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी विभिन्न जनपदों के निवासी हैं और संगठित तरीके से मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
बाइट: अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) श्रीमती शिवा सिंह।


