गोती गांव में 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका?

[7:41 pm, 11/06/2026] Nafees Khan Kanpur: प्रयागराज से बड़ी खबर

गोती गांव में 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका?
सूर्या न्यूज़ 24 प्रयागराज से नफीस खान की र
प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत गोती गांव में बुधवार को 19 वर्षीय युवक कुश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुश कुमार सिंह पुत्र पूर्व प्रधान विनोद कुमार सिंह घर से लगभग 50 मीटर दूर बाग में बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे।
सूचना पर पहुंची औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने घायल युवक को तत्काल एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए नैनी क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान को हिरासत में लिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस का पक्ष:
प्रयागराज पुलिस के अनुसार, दिनांक 11.06.2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
[7:42 pm, 11/06/2026] Nafees Khan Kanpur: प्रयागराज से बड़ी खबर
गोती गांव में 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका?
सूर्या न्यूज़ 24 प्रयागराज से नफीस खान की रिपोर्ट