Uncategorized

कानपुर नगर से बड़ी खबर

15 वर्ष पुराने मित्र ने सोने की चेन और ब्रेसलेट के लालच में की कोचिंग संचालक की हत्या,,,4 दिन में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा?

कानपुर नगर से बड़ी खबर

 

 

15 वर्ष पुराने मित्र ने सोने की चेन और ब्रेसलेट के लालच में की कोचिंग संचालक की हत्या,,,4 दिन में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा?

सूर्या न्यूज़ 24 / कानपुर नगर से नफीस खान

कानपुर नगर के थाना नवाबगंज क्षेत्र में 30/31 मई 2026 की रात हुई कोचिंग संचालक प्रकाश चन्द्र गुप्ता की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मात्र चार दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, डीसीपी सेंट्रल के निर्देशन में गठित 10 विशेष टीमों ने मामले की जांच के दौरान 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मोहित द्विवेदी (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी मृतक का लगभग 15 वर्ष पुराना मित्र था। पुलिस के मुताबिक, मृतक की सोने की चेन और ब्रेसलेट हड़पने के उद्देश्य से उसने सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने महिला (बुर्का) का वेश धारण किया और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक की सोने की चेन, ब्रेसलेट, घटना में प्रयुक्त बुर्का, दुपट्टा, दस्ताने, लेडीज़ बैग, एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया है।
इस चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस के सफल अनावरण पर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम को ₹50,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
कानपुर पुलिस की त्वरित जांच, तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग और 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से इस बहुचर्चित हत्या कांड का खुलासा महज चार दिनों में संभव हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!