Best News StoryCrimeक्राइम

फर्जी फर्म बनाकर लोगों से ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार?

कानपुर नगर से बड़ी खबर

फर्जी फर्म बनाकर लोगों से ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार?

सूर्या न्यूज़ 24, कानपुर नगर से क्राइम रिपोर्टर नफीस खान

कानपुर नगर के थाना चकेरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के शातिर अभियुक्त संजीव दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि अभियुक्त लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे धनराशि वसूलता था। मामले की जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
बाइट – पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!