Best News StoryUnnaoक़ानूनी जानकारीटॉप न्यूज़समस्या
मोदी-योगी ने दिया भरपूर बजट, लेकिन विकास के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप?

जिला उन्नाव से बड़ी खबर

मोदी-योगी ने दिया भरपूर बजट, लेकिन विकास के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप?
- सूर्या न्यूज़ 24 | उन्नाव से क्राइम रिपोर्टर नफीस खान
- उन्नाव में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। वक्ताओं ने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा शहर के विकास एवं जनसुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये का बजट विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराया गया, लेकिन धरातल पर अपेक्षित कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया गया कि पिछले तीन वर्षों में नगर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर रही है। टूटी सड़कें, जर्जर एवं अधूरी नालियां, जल निकासी की समस्याएं, स्ट्रीट लाइटों का अभाव तथा अन्य नागरिक सुविधाओं की कमी आज भी बनी हुई है।
वक्ताओं का कहना था कि शहर की तस्वीर बदलने के लिए सरकार ने पर्याप्त धनराशि स्वीकृत की, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित विभागों ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के बजाय बजट के दुरुपयोग और अनियमितताओं को बढ़ावा दिया। आरोप है कि कई स्थानों पर अधूरे या घटिया निर्माण कार्यों को पूर्ण दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांग की गई कि नगर पालिका के पिछले तीन वर्षों के विकास कार्यों, बजट खर्च और निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
हालांकि, इन आरोपों पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

