ALAHABADटॉप न्यूज़सरकारी योजनायें

22 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज से बड़ी खबर

22 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

सूर्या न्यूज़ 24 | प्रयागराज से रिपोर्टर नफीस खान

 

प्रयागराज में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की जिला इकाई ने कर्मचारियों, श्रमिकों एवं विभिन्न वर्गों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी को 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। गुरुवार को दोपहर 3 बजे दिए गए ज्ञापन में श्रमिकों, संविदा कर्मचारियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सफाई कर्मियों, परिवहन निगम कर्मियों तथा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं मजदूर हित की भावना के साथ कार्य करता है तथा कर्मचारियों और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। संगठन ने प्रदेश सरकार से विभिन्न वर्गों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रमुख मांगें
आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को जल्द लागू किया जाए।
आशा, आशा संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।
संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों को रिक्त पदों के सापेक्ष नियमित किया जाए।
ई-रिक्शा, ऑटो चालक एवं पटरी दुकानदारों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सफाई कर्मियों, दिहाड़ी एवं ग्रामीण मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा एवं उचित पारिश्रमिक दिया जाए।
पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए तथा ईपीएस-95 पेंशनधारकों की पेंशन बढ़ाई जाए।
सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
पत्रकारों एवं श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
श्रम विभाग से संबंधित समितियों एवं बोर्डों में श्रमिक संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
भारतीय मजदूर संघ ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों की इन जनहितकारी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग प्रमुख राधेश्याम पाण्डेय, सह विभाग प्रमुख सुरेश चन्द्र फलोरिया, संरक्षक के.पी. दुबे, जिलाध्यक्ष महेश नारायण त्रिपाठी, जिला मंत्री रविकांत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, आयुष फार्मासिस्ट संघ के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!