कार्यक्रमटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारराहत कार्यलोकल न्यूज़विभागीय
Trending

एईएस,जेई और हीट वेब से निपटने को लेकर बगहा दो बीडीओ ने की बैठक,दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

एईएस,जेई और हीट वेब से निपटने को लेकर बगहा दो बीडीओ ने की बैठक,दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

 

 बिहार डेस्क,बगहा।चमकी बुखार (एईएस/जेई) और हीट वेब के खतरे को देखते हुए गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में बगहा दो प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केबीएन सिंह ने चमकी बुखार के लक्षण,कारण व बचाव की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि तेज बुखार,चिड़चिड़ापन,बेहोशी या झटके आने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाए।सभी पीएचसी व उपकेंद्रों को 24×7 अलर्ट पर रखा गया है।बच्चों को रात में बिना खाए न सुलाने की अपील की गई।वही बीडीओ ने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना,सभा व खेलकूद गतिविधियां धूप में न कराई जाए।सभी पंचायत भवन,आंगनबाड़ी केंद्र और सार्वजनिक स्थलों पर पीने का पानी,ओआरएस घोल व छायादार जगह की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा और आगे यह भी बताया कि गर्मी व चमकी बुखार से निपटने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करे।स्वास्थ्य विभाग कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रखे।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!