बगहा एसपी के नेतृत्व में बगहा एवं पटखौली थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर बगहा पुलिस अलर्ट
बगहा एसपी के नेतृत्व में बगहा एवं पटखौली थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर बगहा पुलिस अलर्ट।
बिहार डेस्क,बगहा।बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक, बगहा राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जिला बगहा अंतर्गत बगहा एवं पटखौली थाना क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी बगहा चांदनी कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा निहार भूषण,अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव,वरीय पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की सतर्कता प्रदर्शित की गई।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बगहा द्वारा सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि मुहर्रम पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने की कोशिश पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाने एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष, बगहा को दें।मौके पर बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, यातायात थानाध्यक्ष अनुज कुमार पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।






