Best News StoryCrimekanpurkanpur nagarक्राइमझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़समस्या

किदवईनगर में मोबाइल स्नैचिंग की दो वारदातों का खुलासा, 4 आरोपी पकड़े गए?

बड़ी खबर | कानपुर नगर

किदवईनगर में मोबाइल स्नैचिंग की दो वारदातों का खुलासा, 4 आरोपी पकड़े गए?

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान

कानपुर नगर के थाना किदवईनगर क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। दोनों घटनाओं के संबंध में अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए थे।
किदवईनगर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए कुल 4 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें 3 नाबालिग और 1 बालिग आरोपी शामिल है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए मोबाइल फोन और करीब ₹3,000 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। बालिग आरोपी को न्यायालय के समक्ष तथा नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं के खुलासे में पुलिस टीम की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बाइट — पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!