Unnaoक़ानूनी जानकारी
थाना दिवस में सुनी गईं फरियादें, कोतवाली गंगाघाट प्रभारी ने दिए समाधान के निर्देश?

शुक्लागंज (उन्नाव) से बड़ी खबर
थाना दिवस में सुनी गईं फरियादें, कोतवाली गंगाघाट प्रभारी ने दिए समाधान के निर्देश?

सूर्या न्यूज़ 24 | उन्नाव से नफीस खान की रिपोर्ट
रविवार को जनपद उन्नाव की कोतवाली गंगाघाट में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई करते हुए शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार जांच कराकर जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। थाना दिवस के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।



