
आपसी भाईचारे के साथ दस मोहर्रम का जुलूस निकाला गया


रिपोर्ट हबीब अल्वी
मियाँगंज ।उन्नाव: कस्बा मियाँगंज में दस मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के बहत्तर शहीदों की याद में अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया । जुलूस के दौरान नौहाख्वानी की गई तथा कर्बला के शहीदों को नम आंखों से याद किया गया । जुलूस में शामिल लोगों के बीच तबर्रुक भी तकसीम किया गया । पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे अमन और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली । इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शुजाउर रहमान सफवी (शुजा),व्यापार मंडल अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता बब्लू,जिला पंचायत सदस्य फरान रहमान सफवी, वरिष्ठ पत्रकार हबीब अल्वी, बैरागी यादव,लेखपाल मोहम्मद असद अंसारी,सोलर कारोबारी मुजीब खान,पूर्व प्रधान आफाक अंसारी,शीबू अहमद (सदस्य प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश),बैट्री कारोबारी जुबैर खान,यूटीएल सोलर डिस्ट्रीब्यूटर मोहम्मद तलहा खान,फाजिल खान,मुकेश राजपूत,ज़ैद खान,फारून खान,बाबू खान,अच्छन खान,खालिद अंसारी,शादाब अंसारी,सलमान आतिफ,साकिब अफसार,दिलशाद अंसारी,हसरत अली,मुन्ना खान,अली अहमद,फजीउर रहमान अंसारी,आवेश अख्तर,शरीफ आलम,अजय,विजय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित । सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी प्रदीप सिंह मय पुलिस बल मौजूद रहे ।




