कानपुर मेट्रो के शेष सेक्शन पर तीन दिवसीय सीएमआरएस निरीक्षण शुरू?

कानपुर नगर से बड़ी खबर
कानपुर मेट्रो के शेष सेक्शन पर तीन दिवसीय सीएमआरएस निरीक्षण शुरू?
सूर्या न्यूज़ 24 | कानपुर नगर से नफीस खान


कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (CMRS) नीलाभ्र सेनगुप्ता द्वारा तीन दिवसीय निरीक्षण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई।
दिल्ली से कानपुर पहुंचने के बाद सीएमआरएस और उनकी 5 सदस्यीय टीम ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की।
बैठक के बाद सीएमआरएस ने नवीन मार्केट से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो से यात्रा की। इसके पश्चात कानपुर सेंट्रल स्टेशन से मोटर ट्रॉली के माध्यम से कानपुर सेंट्रल और झकरकटी के बीच डाउनलाइन टनल एवं ट्रैक का गहन निरीक्षण किया।
झकरकटी मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर, फायर अलार्म, आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था और अन्य यात्री सुविधाओं का भी बारीकी से परीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण 28 और 29 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल, ट्रैक, सिविल सहित सभी तकनीकी मानकों की विस्तृत जांच की जाएगी। निरीक्षण सफल होने के बाद कानपुर मेट्रो के शेष सेक्शन पर यात्री सेवाएं शुरू होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

