E-PaperHealth & FitnessMedicalReviewsTravelटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीयसमस्या
Trending

बगहा कोर्ट कैंपस से जीएनएम की अनुपस्थिति की शिकायत पर सिविल सर्जन पहुंचे शहरी पीएचसी बगहा दो,जीएनएम को लगाई कड़ी फटकार

बगहा कोर्ट कैंपस से जीएनएम की अनुपस्थिति की शिकायत पर सिविल सर्जन पहुंचे शहरी पीएचसी बगहा दो,जीएनएम को लगाई कड़ी फटकार

शहरी पीएचसी बगहा-02 की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सिविल सर्जन दिखे संतुष्ट, बेहतर संचालन की किए सराहना।

बिहार डेस्क,बगहा,पश्चिमी चंपारण। मंगलवार को पश्चिम चंपारण के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बगहा-2 का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहरी एवं हरनाटांड़ पीएचसी, बगहा-2 के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.बी.एन सिंह से बगहा कोर्ट कैंपस में तैनात जीएनएम की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली।जांच में सामने आया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा अनुपस्थित रहने के कारण हाजिरी काटे जाने के बावजूद बगहा कोर्ट कैंपस में तैनात जीएनएम कृष्णा गोयल ने स्वयं अपनी उपस्थिति दर्ज कर ली थी। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सिविल सर्जन ने जीएनएम से तत्काल जवाब-तलब किया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी अभिलेखों में इस प्रकार की अनियमितता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है तथा संबंधित कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बगहा कोर्ट परिसर से स्वास्थ्यकर्मी के अनुपस्थित रहने की शिकायत मिलने पर वे स्वयं शहरी पीएचसी, बगहा-2 पहुंचे और मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान संबंधित जीएनएम कृष्णा गोयल ने अनुपस्थिति एवं गलत तरीके से हाजिरी दर्ज करने की बात स्वीकार की। वहीं निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक भी अनुपस्थित पाए गए,जिनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।इसके बाद सिविल सर्जन विजय कुमार ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बगहा-2 का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी की व्यवस्था,ड्रेसिंग रूम,दवाओं की उपलब्धता, प्रसव कक्ष, टीकाकरण (वैक्सीनेशन) कक्ष, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की साथ ही मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी भी ली।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने अस्पताल के बेहतर संचालन की सराहना करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के.बी.एन सिंह सहित सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!