CrimeE-PaperMobile PhonesNew LookPolice Good Workटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा: एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में चला कुर्की-जब्ती अभियान, फरार अभियुक्तों पर कसा शिकंजा।

बगहा: एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में चला कुर्की-जब्ती अभियान, फरार अभियुक्तों पर कसा शिकंजा। बिग अपडेट,बगहा। रविवार को पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल के निर्देशानुसार पुलिस जिला बगहा अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में कुर्की-जब्ती अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं बल की मौजूदगी में विधिसम्मत कार्रवाई की गई। साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश भी दी गई।पुलिस जिला बगहा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि कानून से भागने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!