Uncategorized
Trending

बगहा पुलिस केंद्र में पीपिंग समारोह: एसपी राजेश कुमार ने अपने हाथों से लगाए बैज, राजू कुमार और प्रिंस कुमार बने प्राक्षक निरीक्षक।

बगहा पुलिस केंद्र में पीपिंग समारोह: एसपी राजेश कुमार ने अपने हाथों से लगाए बैज, राजू कुमार और प्रिंस कुमार बने प्राक्षक निरीक्षक।

बिहार डेस्क,बगहा।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार द्वारा पुलिस केंद्र बगहा में राजू कुमार और प्रिंस कुमार प्राक्षक अवर निरीक्षक (परिचारी) को प्राक्षक पुलिस निरीक्षक (परिचारी प्रवर) में प्रोन्नति के अवसर पर भव्य पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में एसपी ने प्रोन्नति प्राप्त पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार और प्रिंस कुमार को अपने हाथों से बैज लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी राजेश कुमार ने कहा कि प्रोन्नति सिर्फ रैंक नहीं, जिम्मेदारी बढ़ाती है। मुझे उम्मीद है कि आप नए पद पर और भी बेहतर कार्य करेंगे और पुलिस विभाग का नाम रोशन करेंगे।प्रोन्नति पाने वाले पदाधिकारी को उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए यह सम्मान मिला है। पुलिस विभाग में परिचारी संवर्ग की यह प्रोन्नति अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा बनी।पीपिंग समारोह में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक परिचारी, सार्जेंट मेजर सहित पुलिस केंद्र के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!