Best News Storykanpur nagarक्राइमचोरीटॉप न्यूज़समस्या
24 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार?*

*कानपुर नगर से बड़ी खबर*
*24 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार?*
सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट
कानपुर नगर के थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देशी शराब ठेका पिपरगवां के सेल्समैन से हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया।
पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए ₹25,000 नकद, 10 पउवा देशी शराब, बैग, टिफिन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शराब के ठेके पर बैठकर वारदात की योजना बनाई थी और उसी के तहत सेल्समैन को निशाना बनाया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

