Best News StoryBusinessCrimekanpur nagar

फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़?

बड़ी खबर कानपुर नगर से

फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़?

सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

कानपुर में डीसीपी पश्चिम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन मास्टरमाइंडों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दस्तावेज, रजिस्टर, मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शादी कराने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करते थे। पुलिस की छापेमारी में मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों के आधार पर गिरोह के नेटवर्क की जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा ठगी का नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई और अहम खुलासे होने की संभावना है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
बाइट: एस. एम. कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम, कानपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!