Best News StoryCrimekanpur nagarक्राइमचोरीटॉप न्यूज़समस्या

तीन अवैध पिस्टलों के साथ शातिर गिरफ्तार?

कानपुर कमिश्नरेट की महाराजपुर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध पिस्टलों के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कानपुर नगर से बड़ी खबर

तीन अवैध पिस्टलों के साथ शातिर गिरफ्तार?

सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

कानपुर कमिश्नरेट की महाराजपुर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध पिस्टलों के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, गैंगस्टर समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी पूर्वी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह के नेतृत्व में महाराजपुर पुलिस पुरवामीर क्षेत्र में फतेहपुर-कानपुर हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मां वैष्णो रिसोर्ट के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहम्मद अजीम खान पुत्र लईक अहमद खान, निवासी छोटी बाजार, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके झोले से तीन अवैध पिस्टल बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर थाना महाराजपुर में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ फतेहपुर के कोतवाली थाने में चोरी, चोरी के माल की खरीद-फरोख्त, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद अवैध पिस्टल कहां से लाई गई थीं और इन्हें किस उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाना था।
बाइट: सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी, कानपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!