
*⬆️झाँसी Video News-*
*Heading-* झाँसी जनपद में थाना नवाबाद पर पंजीकृत चोरी के अभियोग में कच्छा-बनियान गैंग से संबंधित 01 अपराधी-अरमान उर्फ़ बाला उर्फ़ राजू आदिवासी पुलिस मुठभेड़ में अवैध हथियार,कारतूस समेत धर-दबोचा गया-

*Script-* झाँसी महानगर अंतर्गत स्तिथ सनफ्रांन अशोक सिटी कॉलोनी में बीते दिनों दिनाँक-05 और 06 जुलाई 2026 की रात में कुछ अज्ञात व्यक्ति चोरी की नीयत से अंदर घुस रहे थे तो उन्हें मना किया गया लेकिन वो अज्ञात व्यक्ति बंदूक से फायर कर मौके पर वहाँ से भाग निकले,जिसकी लिखित रिपोर्ट R.W.A अध्यक्ष ने थाना नवाबाद में दी थी,जिस पर कार्यवाही करते हुए एवं झाँसी जनपद के S.S.P के कुशल निर्देशन पर पुलिस टीम लगातार इन अज्ञात अपराधियों की तलाश कर रही थीं तभी मुखबिर ख़ास की सूचना पर तत्काल पहुँची पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान अपराधी-अरमान उर्फ़ बाला उर्फ़ राजू (उम्र क़रीब 25 वर्ष),पुत्र-नवरा आदिवासी,निवासी-पाल कॉलोनी,थाना-सीपरी बाज़ार (जिला-झाँसी) के कब्जे से 01 देसी तमंचा (315 बोर),01 मिस जिंदा कारतूस,01 खोखा कारतूस (315 बोर) और पिट्ठू बैग में 01 हथौड़ा,01 सरिया,01 कटर,01 पेचकस,01 चाकू,01 टायर खोलने वाली रॉड,नगदी 700 रूपये तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद की और मुठभेड़ के दौरान अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया था,जिसे उपचार और जीवन रक्षा के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
एंकर/ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा
जिला-झाँसी
(उत्तर प्रदेश)



