Best News StoryCrimeFIRkanpur nagarटॉप न्यूज़राजनीति

अमिताभ बाजपेई पर दर्ज एफआईआर को लेकर सियासत तेज?*

*कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*अमिताभ बाजपेई पर दर्ज एफआईआर को लेकर सियासत तेज?*

सूर्या न्यूज ,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी के आर्यनगर से जुड़े नेता अमिताभ बाजपेई पर ग्वालटोली थाने में दर्ज एफआईआर के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है।
अमिताभ बाजपेई ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ यह एफआईआर राजनीतिक दबाव में दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह उनके खिलाफ दर्ज होने वाली छठी एफआईआर है और भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने भाजपा नेता सुरेश अवस्थी और अन्य भाजपा नेताओं पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए ड्रेस और बैग वितरण की व्यवस्था में अनियमितताएं हो रही हैं तथा सरकार इस योजना के धन का सही उपयोग नहीं कर रही है।
अमिताभ बाजपेई ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।
नोट: उपरोक्त समाचार में अमिताभ बाजपेई द्वारा लगाए गए आरोप और राजनीतिक बयान शामिल हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!